SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Vaibhav Suryavanshi: हार के बाद क्या बेहद निराश हो गए वैभव सूर्यवंशी, कहा- 'मुझे अपनी फिटनेस पर काम करना होगा वरना...'

    9 hours ago

    वैभव सूर्यवंशी ने अपनी रिकॉर्ड बल्लेबाजी से आईपीएल 2026 में धूम मचा दी, लेकिन 15 साल की इस बल्लेबाजी सनसनी का कहना है कि उन्होंने मैच की परिस्थितियों के हिसाब से अपनी बल्लेबाजी का तरीका अपनाया, दबाव में शांत रहना और चोट से बचने के लिए अपनी फिटनेस पर काम करना भी सीखा है.

    हालांकि उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स, क्वालिफायर दो में बाद में उप विजेता बनी गुजरात टाइटन्स से हारकर फाइनल में जगह नहीं बना सकी. लेकिन इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को टूर्नामेंट का ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ चुना गया. सूर्यवंशी ने 16 पारियों में 48.50 के औसत और 237.30 के शानदार स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर बल्लेबाजी सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया. उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक भी बनाए हैं.

    रविवार को यहां फाइनल के बाद अपना पुरस्कार लेते हुए 15 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘इस सत्र में मैंने सीखा कि दबाव वाले मैच में कैसे खेलना है, अपने गेम को कैसे बनाना है. ’’

    IPL Prize Money 2026 Distribution: चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी पर कितने करोड़ रुपयों की हुई बारिश; जानिए सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी

    उन्होंने कहा, ‘‘आप हर मैच एक ही तरीके से नहीं खेल सकते. आपको गेम की स्थिति को समझाएगा और टीम की जरूरतों के हिसाब से खेलना होगा. मुझे प्लेऑफ मैचों में भी यह बहुत कुछ सीखने को मिला. ’’

    सूर्यवंशी ने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के एक सत्र में सबसे ज्यादा छक्कों (59) के पिछले आईपीएल रिकॉर्ड को तोड़ दिया. उन्होंने आईपीएल 2026 में 72 छक्के लगाए.  उन्होंने कहा, ‘‘मैं बस अपने गेम पर भरोसा करने की कोशिश करता हूं और अगर मुझे लगता है कि मैं इस गेंद पर शॉट लगा सकता हूं, तो मैं पूरी ताकत लगा देता हूं और उसी तरह खेलने की कोशिश करता हूं. ’’

    सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाने से सिर्फ एक गेंद से चूक गए. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा. उन्होंने कहा, ‘‘मैं लंबे समय तक खेलना चाहता हूं और मुझे अपनी फिटनेस पर काम करना होगा और इस पर ध्यान देना होगा.’’

    यह भी पढ़ें- 'पिछले साल जैसा प्रेशर नहीं...', छक्का लगाकर विराट कोहली ने RCB को बनाया चैंपियन; फिर दिया बड़ा बयान

    Click here to Read More
    Previous Article
    Watch: 'कितना दूध पीते हो?', रवि शास्त्री ने पूछा तो वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा दिया जवाब; Video वायरल
    Next Article
    RCB VS GT IPL 2026 FINAL: खिताबी हार के बाद बोले शुभमन गिल- 'हम जीत की मंजिल तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन...'

    Related Sports Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment