SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

    2 hours ago

    गोंडा मनकापुर स्थित इंद्रलोक पैलेस में अखिल भारतीय पत्रकार संघ के बैनर तले हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर तहसील अध्यक्ष श्रवण कुमार के नेतृत्व में एक भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा, उसकी चुनौतियों और सामाजिक दायित्वों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

     

    कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने देश की आजादी के आंदोलन से लेकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पत्रकार समाज और शासन के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करते हैं तथा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की आधारशिला है।

     

    इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को जिला अध्यक्ष रईस अहमद द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले पत्रकारों ने इसे अपने दायित्वों के प्रति और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा बताया।

     

    समारोह में उपस्थित अतिथियों ने पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सत्य, निष्पक्षता और जनहित की भावना के साथ की जा रही पत्रकारिता समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

     

    हिंदी पत्रकारिता दिवस के इस आयोजन ने पत्रकारों को सम्मान देने के साथ-साथ समाजसेवियों और सामाजिक दायित्व का सही से निवाहण करने वाले व्यक्तियों को तक पहुंचाने का संदेश भी दिया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    मिडिल ईस्ट वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! जानें रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?

    Related Trending Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment