SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    धांसू कैमरा वाले Oppo Find X9 Ultra समेत मई में लॉन्च होंगे ये फोन, यहां देखें पूरी लिस्ट

    1 day ago

    Upcoming Smartphone in May 2026: स्मार्टफोन मार्केट के लिए अप्रैल का महीना काफी बिजी रहा था. वनप्लस, वीवो और रियलमी समेत कई कंपनियों ने इस महीने अपने मॉडल मार्केट में उतारे थे. इसी तरह मई में भी कई नए फोन बाजार में एंट्री करने के लिए तैयार हैं. इनमें कुछ फ्लैगशिप मॉडल होंगे तो कुछ मिड-रेंज मॉडल भी दस्तक देंगे. अगर आप नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि May 2026 में कौन-कौन-से नए मॉडल लॉन्च होने वाले हैं.

    Oppo Find X9 Ultra

    इस फोन की पिछले काफी समय से चर्चा हो रही है और आखिरकार मई में यह फोन लॉन्च हो जाएगा. अभी इसकी लॉन्चिंग डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन यह कन्फर्म है कि इसे मई में लॉन्च कर दिया जाएगा. इसकी खासियत इसके रियर में दिया गया क्वाड-कैमरा सेटअप है, जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर लगा हुआ है. यह फोन 7,050mAh बैटरी पैक के साथ लॉन्च होगा और इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा. 

    Vivo X300 Ultra

    ओप्पो की तरह मई में वीवो भी अपना कैमरा फ्लैगशिप मॉडल Vivo X300 Ultra लॉन्च करेगी. इसे 6 मई को लॉन्च किया जाएगा. इसके कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर मिलेगा. यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 6,600mAh की बैटरी दी जाएगी.

    Vivo X300 FE

    X300 Ultra के साथ Vivo X300 FE को भी लॉन्च किया जाएगा, जो पिछले साल के X200 FE को रिप्लेस करेगा. इसमें 6.31 इंच की LTPO AMOLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी. यह फोन भी Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा और इसके रियर में 50MP+50MP+8MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा. 6,500mAh की बैटरी वाले इस फोन को ड्यूरैबिलिटी के लिए IP68, IP69 रेटिंग मिली है.

    OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite

    वनप्लस भी मई के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है. कंपनी 7 मई को अपने OnePlus Nord CE 6 और  OnePlus Nord CE 6 Lite मॉडल को लॉन्च करेगी. CE 6 में Snapdragon 7s Gen 4 और Lite में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेरर दिया जाएगा. दोनों फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा और ये बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च होंगे. इस सीरीज की कीमत लगभग 18,000 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है.

    ये भी पढ़ें-

    Smart Tv ले रहे हैं तो इस चीज का रखें खास ध्यान, स्किप कर दी तो नहीं आएगी मूवीज और गेमिंग का मजा

    Click here to Read More
    Previous Article
    नया फोन खरीदना है तो न करें देरी, मेमोरी चिप्स की कमी के बाद अब इन कारणों से आसमान छूने लगेंगी कीमतें
    Next Article
    Smart Tv ले रहे हैं तो इस चीज का रखें खास ध्यान, स्किप कर दी तो नहीं आएगी मूवीज और गेमिंग का मजा

    Related Technology Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment