SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    RCB ने लगाया जीत का चौका, WPL का पहला शतक लगाने से चूकीं स्मृति मंधाना; दिल्ली को 8 विकेट से हराया

    1 month ago

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) में जीत का चौका लगा दिया है. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलते हुए 166 रन बनाए थे. जवाब में आरसीबी ने 10 गेंद शेष रहते जीत प्राप्त की.

    दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 62 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा लूसी हेमिल्टन ने 36 रनों की तूफानी पारी खेल दिल्ली को 166 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की थी.

    इतिहास रचने से चूकीं स्मृति मंधाना

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 167 रनों का लक्ष्य मिला था. आरसीबी की सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस केवल एक रन  बनाकर आउट हो गईं, लेकिन स्मृति मंधाना ने 61 गेंद में 96 रनों की पारी खेली. वो 4 रन और बना लेतीं तो वीमेंस प्रीमियर लीग इतिहास में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन जातीं. अभी WPL में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सोफी डिवाइन के नाम है. उन्होंने गुजरात जायंट्स के लिए खेलते हुए 99 रनों की पारी खेली थी.

    आरसीबी के लिए जॉर्जिया वॉल ने नाबाद 54 रन बनाए और स्मृति मंधाना के साथ 142 रनों की पार्टनरशिप की. इससे पहले आरसीबी के लिए गेंदबाजी में लॉरेन बेल और सयाली सतघरे ने तीन-तीन विकेट लिए थे.

    पॉइंट्स टेबल के टॉप पर RCB

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने WPL 2026 में अभी तक अपने चारों मैच जीते हैं और 8 पॉइंट्स के साथ बेंगलुरु की टीम टेबल में टॉप पर मौजूद है. 4 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस दूसरे और तीसरे स्थान पर मौजूद गुजरात जायंट्स के भी 4 अंक हैं. यूपी वॉरियर्स चौथे स्थान पर है और वो भी 4 अंक बटोर चुकी है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स अब तक 4 मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज कर सकी है. दिल्ली के अभी केवल 2 अंक हैं और फिलहाल पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    WPL में विजयरथ पर सवार RCB, गुजरात को 61 रनों से रौंद लगाया जीत का पंजा
    Next Article
    अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

    Related Sports Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment