SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    PM Kisan Installment: कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? जानें कैसे चेक कर पाएंगे स्टेटस

    1 week ago

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसानों को 6,000 रुपये की मदद दी जाती है. यह रकम तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. अब सभी की नजर 22वीं किस्त पर टिकी है, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है. यह योजना छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहारा देने के लिए शुरू की गई थी. खेती पर निर्भर परिवारों को साल में 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है. हर चार महीने में 2,000 रुपये की एक किस्त सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है.
     
    सरकार इस योजना के जरिए किसानों को बीज, खाद और अन्य जरूरी खर्चों में मदद देना चाहती है. सबसे खास बात यह है कि पैसा सीधे खाते में जाता है, जिससे बीच में किसी तरह की कटौती या गड़बड़ी की संभावना नहीं रहती. अब तक इस योजना की 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं. 21वीं किस्त नवंबर 2025 में किसानों के खातों में भेजी गई थी. आम तौर पर हर चार महीने में एक किस्त आती है. इसी क्रम को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी हो सकती है.
     
    हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. फिर भी पिछले रिकॉर्ड के आधार पर किसान मार्च महीने की उम्मीद लगाए बैठे हैं. कई किसान रोजाना अपना स्टेटस चेक कर रहे हैं, ताकि जैसे ही पैसा आए, उन्हें जानकारी मिल जाए.

    यह भी पढ़ें - India AI Impact Summit 2026: छोटे किसानों की भी मदद कर रहा एआई, मिट्टी से लेकर फसल तक के बारे में मिलती है जानकार

     
    किन किसानों को हो सकती है परेशानी?
     
    इस बार कुछ किसानों को किस्त मिलने में दिक्कत हो सकती है. सरकार ने साफ किया है कि e-KYC पूरा करना जरूरी है. जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, उनका पैसा अटक सकता है.
     
    साथ ही, बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है. अगर खाते में नाम, आधार या अन्य जानकारी में गलती है, तो भी भुगतान रुक सकता है. इसलिए किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे समय रहते अपनी जानकारी ठीक कर लें.
     
    क्यों दी जाती है यह सम्मान राशि?
     
    खेती मौसम पर निर्भर काम है. कई बार सूखा, बारिश या बाजार में दाम कम होने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है. ऐसे समय में यह 6,000 रुपये की सालाना मदद एक सहारा बनती है.यह राशि भले ही बड़ी न लगे, लेकिन छोटे किसानों के लिए यह जरूरी खर्चों में काम आती है. बीज खरीदने, खेत की तैयारी या घर के छोटे खर्चों में यह रकम मदद करती है. सरकार का उद्देश्य है कि किसान को छोटी जरूरतों के लिए कर्ज न लेना पड़े.
     
    कैसे चेक करें स्टेटस?
     
    किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस देख सकते हैं. वहां आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालकर जानकारी मिल जाती है कि किस्त जारी हुई है या नहीं. अगर कोई समस्या दिखे, तो नजदीकी सेवा केंद्र या कृषि विभाग के दफ्तर में संपर्क किया जा सकता है.
     
     
    Click here to Read More
    Previous Article
    घर की बालकनी में उगाएं लाल-लाल चुकंदर, जानें आसान तरीका
    Next Article
    कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस

    Related Agricultures Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment