SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    पिछले 342 दिनों में पहली बार RCB के साथ हुआ ऐसा, विराट-पाटीदार आउट टिम डेविड, सबने करवाई फजीहत

    20 hours ago

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बना लिए हैं. विराट कोहली और रजत पाटीदार को शुरुआत तो मिली, लेकिन वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए. वहीं खूंखार बल्लेबाज टिम डेविड का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा. RCB की टीम लड़खड़ाती हुई किश्तों में 155 रनों का स्कोर बना पाई. इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए वेंकतेश अय्यर बल्लेबाजी में कोई भी इम्पैक्ट नहीं छोड़ पाए. यह IPL में पिछले 342 दिनों में पहली बार है जब बेंगलुरू की टीम ऑलआउट हुई है.

    342 दिन बाद हुआ ऐसा

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम IPL में 12 पारियों के बाद ऑलआउट हुई है. RCB की टीम आखिरी बार 23 मई 2025 के दिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में ऑलआउट हुई थी. उस मुकाबले में बेंगलुरू की पूरी टीम 189 रनों पर सिमट गई थी. अब उसके 342 दिनों के बाद गुजरात टाइटंस ने बेंगलुरू के सारे 10 विकेट चटकाने का काम किया है.

    एक समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने 96 के स्कोर तक 6 विकेट खो दिए थे. रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर और भुवनेश्वर कुमार ने बहुत बड़ी पारी तो नहीं खेली, लेकिन समय खपाने का काम जरूर किया. जैसे-तैसे बेंगलुरू की टीम 150 रनों का आंकड़ा पार कर सकी. अंतिम 4 विकेट में बेंगालुरु के बल्लेबाजों ने 59 रन जोड़े.

    यह भी पढ़ें: क्या है वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी कमजोरी? दिग्गज का जवाब सुनकर दंग रह जाएंगे आप

    गुजरात के गेंदबाजों का कहर

    गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने जमकर कहर बरपाया. टीम का एक भी गेंदबाज ऐसा नहीं रहा, जिसने कम से कम एक विकेट ना लिया हो. अरशद खान सबसे प्रभावशाली गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3.2 ओवरों में सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए. जेसन होल्डर और राशिद खान ने 2-2 विकेट लिए, वहीं मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाड़ा एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे.

    यह भी पढ़ें:

    4,4,4,4,4... विराट कोहली ने एक ओवर में लगातार 5 चौके जड़ रचा इतिहास, इस खास लिस्ट में बनाई जगह

    Click here to Read More
    Previous Article
    आउट या Not Out? रजत पाटीदार के विकेट पर मचा बवाल, वीडियो देख आप बताइये
    Next Article
    4,4,4,4,4... विराट कोहली ने एक ओवर में लगातार 5 चौके जड़ रचा इतिहास, इस खास लिस्ट में बनाई जगह

    Related Sports Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment