SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Makar February Rashifal 2026: मकर फरवरी राशिफल, बड़ा खर्चा टालना समझदारी होगी, नए संपर्क से व्यापार बढ़ेगा

    3 weeks ago

    बिजनस एंड वेल्थ

    1. 05 फरवरीसेद्वितीय भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहने से आमदनी अच्छी रहेगी और अगर आपने पहले कोई निवेश किया था तो उससे फायदा देखने को मिलेगा। यह समय बचत पर ध्यान देने का है, खर्चे पर नियंत्रण रखिए और जो भी एक्सट्रा पैसा आए उसे सोच समझकर सेव कीजिए.
    2. 12 फरवरीतकसूर्य आपकी राशि में रहते द्वितीय भाव से पापकर्त्तरी दोष होने से थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेगी क्योंकि घर पर अचानक खर्चा आ सकता है, शायद कोई मरम्मत का काम हो या कोई जरूरी खरीदारी करनी पड़े। इसलिए अभी बड़ा खर्चा टालना समझदारी होगी, थोड़ा रुककर काम चलाइए.
    3. शनितृतीय भाव में रहते एकादश भाव से नवम-पंचम सम्बध रहने से शेयर बाजार में थोड़ा फायदा हो सकता है. पर ध्यान रखिए कि बड़ा निवेश अभी करना ठीक नहीं रहेगा, छोटे-छोटे निवेश में ही समझदारी है.
    4. 13 फरवरीसेद्वितीय भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष रहने से प्रॉपर्ट के मामलों में सावधानी का संकेत देता है.
    5. कागजी काम में गड़बड़ी हो सकती है, कोई कागज गलत हो सकता है या डील में कुछ छूट सकता है. समझदारी इसी में है कि property से जुड़े सारे काम कीजिए.
    6. 22 फरवरीतकएकादश भाव के लॉर्ड मंगल आपकी राशि में उच्च के होकर रूचक योग बनाएगे जिससे पुराने अटके हुए पैसे वापस आ सकते हैं और परिवार के बड़ों या किसी सीनियर से आर्थिक मदद मिलने के योग हैं। याद रखिए कि आपकी मेहनत पर भरोसा रखिए, फल जरूर मिलेगा.
    7. 5,6,7,15,16,20,21,26 फरवरीकोव्यापार में नाम होगा और आपकी इज्जत बढ़ेगी. नए संपर्क बढ़ेंगे और व्यापार विस्तार के रास्ते खुलेंगे.
    8. 23 फरवरीसेद्वितीय भाव में सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल, राहु की युति होने से कागजी कार्रवाई स्मूथ हो जाएगी और डील फाइनलाइज होंगी.
    9. यह समय है जब आप अपनी प्लानिंग को एक्शन में लाइए और जो भी प्लानस बनाए थे उन पर काम शुरू कीजिए.

    जॉब एंड प्रॉफेशन

    1. 03 फरवरीसेबुध द्वितीय भाव में रहते षष्ठ भाव व दशम भाव से नवम-पंचम सम्बध रहने से ऑफिस में आपकी धाक जमेगी, लोग आपकी बात सुनेंगे और नेतृत्व के अवसर मिलेंगे। यह आपका समय है तो आगे बढ़िए, initiative लीजिए और leadership roles को accept कीजिए।
    2. 05 फरवरीसेदशम भाव के लॉर्ड शुक्र द्वितीय भाव में राहु के साथ होने से बॉस या seniors से बहस होने की संभावना है। चाहे कुछ भी हो, शांत रहिए और अपना point diplomatically रखिए।
    3. work from home मेंदिक्कतेंआ सकती हैं, technical issues हो सकते हैं और communication में गड़बड़ी होगी। Office politics से बचिए और किसी के बहकावे में मत आइए।
    4. 12 फरवरीतकआपकी राशि में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग रहने से मेहनत का फल जरूर मिलेगा पर धीरे धीरे। जो लोग जल्दी results चाहते हैं वो निराश हो सकते हैं। समझिए कि यह marathon है sprint नहीं, जो धैर्य रखेगा वो आखिर में जीतेगा।
    5. 13 फरवरीसेद्वितीय भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष रहने से अचानक transfer हो सकता है या location change का proposal आ सकता है। पर सावधान रहिए, हर offer को अच्छे से जांचिए और जल्दबाजी में कोई decision मत लीजिए।
    6. 22 फरवरीतकमंगल आपकी राशि में उच्च के होकर विराजित रहेगे जिससे विदेश में job का chance मिल सकता है और training का मौका आएगा। अगर कोई certification course करना चाहते हैं तो यह सही समय है। याद रखिए कि सीखना कभी बंद मत कीजिए।
    7. षष्ठभाव में विराजित गुरू की पाचवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से अगर कोई presentation या important meeting है तो आप अच्छा करेंगे। आपकी बात लोगों को समझ आएगी और impression अच्छा पड़ेगा।
    8. office कामाहौलसुधरेगा और जो projects अटके थे वो आगे चलेंगे। यह सही समय है अपनी demands रखने का, चाहे promotion की बात हो या salary hike की।

    फैमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप

    1. 04 फरवरीतकशुक्र आपकी राशि में रहते सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से परिवार के साथ समय बढ़ेगा और घर में खुशी का मौका आएगा.
    2. कोई सेलिब्रेशन हो सकती है या अच्छी खबर मिल सकती है. यह समय है परिवार को क्वालिटी टाइम देने का, ऑफिस से आकर थोड़ा उनके साथ बैठिए.
    3. 03 फरवरीसेद्वितीय भाव में बुध-राहु का जड़त्व दोष रहने से घर में तनाव हो सकता है, खासकर पैसों को लेकर बहस होने की संभावना है. किसी के साथ फाइनेनशियल मैटर पर बात नहीं बनेगी. शांत रहिए और बड़ों की बात सुनिए.
    4. 05 फरवरीसेशुक्र द्वितीय भाव में रहते गुरू से नवम-पंचम सम्बध रहने से प्यार में मिठास बढ़ेगी और अगर सिंगल हैं तो नया रिश्ता शुरू हो सकता है. यह समय है दिल खोलने का, अपनी फीलिंग्स बताया कीजिए और पार्टनर को बताइए कि वो आपके लिए कितने स्पेशल हैं
    5. शनि-राहुका 2-12 का सम्बध रहने से ex से अचानक संपर्क हो सकता है या पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं. कोई पुराना मैसेज या फोटो देखकर भावुक हो सकते हैं। सावधान रहिए .जो बीत गया उसे बीतने दीजिए.
    6. 7,15,16,20,21,26 फरवरीकोPartner के साथ क्विलिटी टाइम बिताइए, बाहर घूमने जाइए या कोई स्पेशल डिनर प्लान कीजिए.
    7. 13 फरवरीसेद्वितीय भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष होने से माता जी की सेहत का खास ध्यान रखिए. उनकी regular checkup करवाइए और उनके साथ समय बिताइए। यह समय है परिवार के लिए कुछ करने का, उनकी जरूरतों को तवज्जों दीजिए.
    8. बातचीतसुधरेगी और जो गलतफहमियां थीं वो क्लियर होंगी. खुलकर बात कीजिए, मन में कुछ मत रखिए.

    स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स

    1. महीनेकी शुरूआत से 12 फरवरी तक आपकी राशि में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग रहने से कॉम्पटेटिव एग्जाम में सफलता मिलने के चांस हैं. अगर UPSC, CA, या किसी बड़े exam की तैयारी कर रहे हैं तो यह समय अच्छा है. बड़े लक्ष्य रखिए और उनके लिए मेहनत कीजिए.
    2. गुरूषष्ठ भाव में रहते पंचम भाव से 2-12 का सम्बध रहने से दुविधा होगी और कभी कभी लगेगा कि कुछ समझ नहीं आ रहा.रिवजन पर फोकस करें.
    3. शनितृतीय भाव में रहते पंचम भाव पर तीसरी दृष्टि होने से पढ़ाई में जोश रहेगा. आप फोकस होकर पढ़ाई कर पाएंगे. पर ध्यान रखिए कि सिर्फ मेहनत काफी नहीं है, स्मार्ट वर्क भी जरूरी है, स्ट्रेटिजी बनाकर पढ़िए.
    4. 13 फरवरीसेद्वितीय भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष होने से एग्जाम का प्रेशर बढ़ेगा.फैमिली में कुछ ऐसा होगा जिससे एकाग्रता भंग होगी.लाइब्रेरी जाइए या कोई शांत जगह ढूंढिए जहां फोकस कर सकें.
    5. 23 फरवरीसेमंगल द्वितीय भाव में रहते चौथी दृष्टि पंचम भाव पर होने से ऑनलाइन कोर्स से फायदा होगा.

    हेल्थ एंड ट्रेवल

    1. 03 फरवरीसेषष्ठ भाव के लॉर्ड बुध द्वितीय भाव में राहु के साथ जड़त्व दोष बनाएगे जिससे तनाव बढ़ेगा और सिर दर्द या माइग्रेन हो सकता है.
    2. 13 फरवरीसेद्वितीय भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष व 26 फरवरी से बुध वक्री होने से हड्डियों में तकलीफ बढ़ेगी.  यह आपके शरीर का सेंनसेटिवी एरिया है. Calcium और Vitamin D लीजिए, ज्यादा देर एक जगह बैठने से बचिए और रेग्युलर मूवमेंट रखिए.
    3. 13 फरवरीकेबाद यात्रा के समय आपको वाहन सावधानी पूर्वक चलाना चाहिए क्योंकि दुर्घटना होने की स्थिति भी बन सकती है.
    4. मानसिकतनाव रहेगा और नींद कम हो सकती है.

    उपाय

    09 फरवरी सीताअष्टमी पर माता सीता को 16 सिंगार की साम्रगी अर्पित करें और पतासे का भोग लगाएं व ॐ सीताय नमः मंत्र का जाप करें.

    15 फरवरी महाशिवरात्रि पर- शिवलिंग पर सरसों का तेल, आग, धतुरा, बिल्वपत्र चढ़ाते हुए ॐ कालेश्वराय नमः मंत्र का जाप करें. जरूरतमंदों के लिए भोजन व उनके जरूरत के समान की व्यवस्था करें.

    27 फरवरी आमलकी एकादशी पर 11 छोटे बच्चों को आंवले की कैंडी या आंवले का मुरब्बा खाने के लिये देना चाहिए. साथ ही आंवला कैंडी या मुरब्बे का एक पैकेट या डिब्बा मन्दिर में भी भेंट करना चाहिए। काले तिल घी में मिलाकर दीप दान करें.

    Tarot Card Rashifal 8-14 February 2026: मेष से कन्या तक टैरो राशिफल, इन 3 राशियों का करियर ग्राफ बढ़ेगा

    Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का व्रत हर कोई नहीं रख सकता! जानिए किन लोगों को सावधान रहना चाहिए
    Next Article
    Netflix से JioHotstar तक फ्री! 2026 में Airtel, Jio और Vi की OTT जंग, जानिए किस प्लान में मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

    Related Business Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment