By accessing or using our website, you agree to follow and be bound by the following Terms & Conditions. कृपया इन शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
1. Acceptance of Terms
जब आप हमारी website visit करते हैं या हमारे content का use करते हैं, तो इसका मतलब है कि आपने हमारे सभी rules और policies को स्वीकार किया है। If you do not agree with any part of these terms, please do not use our website.
2. Content Usage
RI News Hub पर मौजूद सभी articles, images, videos और graphics हमारी property हैं।
बिना permission के किसी भी content को copy, repost या redistribute करना strictly prohibited है।
You may share our articles by giving proper credit and linking back to the original source (rinewshub.com).
3. Accuracy of Information
हम पूरी कोशिश करते हैं कि हमारे platform पर दी गई खबरें सटीक और verified हों। However, RI News Hub is not responsible for any inaccurate information, typographical errors, or delays in updates. All content is provided for informational purposes only.
4. User Conduct
Users से अपेक्षा की जाती है कि वे website पर respectful behavior रखें। You agree not to:
Post abusive, hateful, or offensive comments.
Spread fake news or spam.
Try to hack, damage, or misuse the site in any way.
5. External Links
हमारी website पर कुछ external websites के links हो सकते हैं। These links are provided for your convenience. RI News Hub is not responsible for the content or privacy practices of those third-party sites.
6. Limitation of Liability
RI News Hub या इसकी टीम किसी भी loss, damage या inconvenience के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगी जो हमारे content या site usage के कारण हो सकता है।
7. Changes to Terms
RI News Hub समय-समय पर अपने Terms & Conditions को update कर सकता है। We encourage users to review this page regularly. Any updates will be effective immediately after being posted on this page.
8. Contact Us
अगर आपको इन terms से जुड़ा कोई सवाल या concern है, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं 👇 📧 Email: support@rinewshub.com 📱 WhatsApp: +91 8953847060 🌐 Website: www.rinewshub.com
We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to
use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.
Guru Gochar 2026: ज्योतिष जगत में एक बहुत बड़ा और दुर्लभ राशि परिवर्तन होने जा रहा है. 2 जून 2026 को ज्ञान, भाग्य और सुख के कारक देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क (Cancer) में प्रवेश करने वाले हैं. गुरु इस राशि में 31 अक्टूबर 2026 तक विराजमान रहेंगे और इसके बाद सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे.
आमतौर पर गुरु एक राशि में लगभग 13 महीने रहते हैं, लेकिन इस बार वे 'अतिचारी चाल' (तेज गति) से चल रहे हैं. विख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक डा. अनीष व्यास (निदेशक, पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान, जयपुर-जोधपुर) के अनुसार, गुरु की इस त्वरित चाल के कारण देश-दुनिया में अचानक बड़े बदलाव और अप्रत्याशित घटनाएं देखने को मिलेंगी.
क्या होती है गुरु की 'अतिचारी चाल'?
ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि वैदिक ज्योतिष में 'अतिचारी' का अर्थ सामान्य से बहुत तेज़ गति से चलना होता है. जब कोई ग्रह अपनी सामान्य गति छोड़कर तीन गुना अधिक तेजी से गोचर करता है, तो उसे अतिचारी कहा जाता है.
"मेदिनी ज्योतिष के प्रसिद्ध ग्रंथ 'भविष्य फल भास्कर' के अनुसार, जब क्रूर ग्रह वक्री हों और शुभ ग्रह अतिचारी हों, तो देश में असामान्य परिस्थितियां बनती हैं."
गुरु के अतिचारी होने से इसके शुभ और अशुभ दोनों ही परिणाम बहुत तेजी से और अचानक सामने आते हैं.
देश और दुनिया पर गुरु गोचर का बड़ा असर: तख्तापलट और प्राकृतिक आपदाओं के संकेत
डा. अनीष व्यास के मुताबिक, गुरु का कर्क राशि में गोचर जहां एक तरफ तकनीकी क्रांति लाएगा, वहीं दूसरी तरफ कई वैश्विक संकटों को भी जन्म दे सकता है:
प्राकृतिक आपदाएं और मौसम: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों के टूटने जैसी घटनाएं हो सकती हैं. तीव्र भूकंप और समुद्री तूफानों की भी आशंका है.
राजनैतिक उथल-पुथल: दुनियाभर के कई देशों में सत्ता पक्ष के खिलाफ जनता का आक्रोश भड़क सकता है. सड़कों पर हिंसक प्रदर्शन, राजनीतिक अस्थिरता और कुछ राष्ट्रों में तख्तापलट या सेना द्वारा शासन अपने हाथ में लेने जैसी स्थितियां बन सकती हैं.
दुर्घटनाएं: हवाई जहाज, ट्रेनों और समुद्री जहाजों में तकनीकी खराबी या मानवीय भूल के कारण बड़ी दुर्घटनाएं होने की आशंका है. फैक्ट्रियों में गैस लीक, आगजनी और विस्फोट बढ़ सकते हैं.
सकारात्मक पक्ष (तकनीकी क्रांति): इस दौरान AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और क्वांटम कंप्यूटिंग में क्रांतिकारी विकास होगा. भारत को ड्रोन, रक्षा तकनीक और अंतरिक्ष अनुसंधान (चंद्रमा व मंगल मिशन) में आश्चर्यजनक सफलताएं मिलेंगी.
भारत पर कैसा रहेगा प्रभाव?
स्वतंत्र भारत की कुंडली के अनुसार, बृहस्पति अष्टम और लाभ भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव में गोचर करेंगे. वहीं चंद्र राशि से यह द्वादश (12वें) भाव में रहेंगे. इसके प्रभाव से:
देश की अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव आ सकता है.
ब्याज दरों में बढ़ोतरी या नई टैक्स नीतियां लागू हो सकती हैं.
राहत की बात: भारत की विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में बड़ा सुधार होगा, जिससे वैश्विक स्तर पर देश मजबूत होगा.
सभी 12 राशियों पर गुरु गोचर का सटीक राशिफल (Rashifal 2026)
गुरु की इस चाल से विशेषकर मेष, सिंह, कन्या, तुला, कुंभ और मीन राशि वालों के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल:
आर्थिक परेशानियां दूर होंगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा और आय के नए स्रोत बनेंगे.
वृश्चिक (Scorpio)
पिछले सभी घाटे और नुकसान पूरे होंगे. शत्रुओं पर विजय मिलेगी और सरकारी क्षेत्र से बड़ा सहयोग मिलेगा.
धनु (Sagittarius)
आर्थिक स्वतंत्रता में थोड़ी कमी रहेगी. फिजूलखर्ची से बचें और केवल जरूरी चीजों पर ही धन व्यय करें.
मकर (Capricorn)
स्थिति सामान्य बनी रहेगी. धन की आवक सामान्य रहेगी और परिवार में संतोषजनक माहौल रहेगा.
कुंभ (Aquarius)
बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. भौतिक सुख-सुविधाओं और वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी. दिसंबर में कोई बड़ा काम बनेगा.
मीन (Pisces)
गुरु आपकी राशि के स्वामी हैं, अतः यह समय अत्यंत लाभकारी है. व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलेगा.
गुरु दोष निवारण और संकटों से बचने के अचूक उपाय
आपकी राशि में गुरु कमजोर हैं या आपको अचानक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास द्वारा बताए गए इन उपायों को जरूर करें:
मंत्र जाप: प्रतिदिन ॐ भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का एक माला जाप करें.
दान-पुण्य: गुरुवार के दिन किसी योग्य ब्राह्मण को चने की दाल, हल्दी, पीले वस्त्र या बेसन के लड्डू दान करें और केले के वृक्ष पर जल चढ़ाएं.
हनुमान जी की शरण: प्रतिदिन सुबह-शाम हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं. शाम 7 बजे के बाद हनुमान मंदिर में लाल मसूर की दाल और बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं. हं हनुमते नमः का जाप करें.
विशेष पाठ: अचानक आ रही बाधाओं और बीमारियों से बचने के लिए राम रक्षा स्तोत्र, महामृत्युंजय मंत्र या दुर्गा सप्तशती का पाठ करना परम कल्याणकारी सिद्ध होगा.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.