SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IPL 2026 के सबसे पहले मैच में खेलेंगे विराट कोहली, देखें रोहित और धोनी का पहला मैच कब?

    2 days ago

    IPL 2026 के पहले 20 मैचों का शेड्यूल सामने आ चुका है, जिसका पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच (RCB vs SRH) खेला जाएगा. इसका मतलब विराट कोहली आईपीएल 2026 का सबसे पहला मैच खेलेंगे. RCB इंडियन प्रीमियर लीग की गत चैंपियन है और विराट की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.

    एमएस धोनी और रोहित शर्मा के फैंस भी उन्हें एक्शन में देखने को बेताब होंगे. एक तरफ विराट सीजन के पहले दिन एक्शन में दिखेंगे. यहां जान लीजिए कि धोनी और रोहित अपना पहला मैच कब खेलेंगे?

    धोनी और रोहित का पहला मैच कब?

    रोहित शर्मा को IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस ने 16.30 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई में खेलेगी. रोहित शर्मा भी 29 मार्च को ही एक्शन में दिख सकते हैं.

    दूसरी ओर एमएस धोनी की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. CSK का पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के साथ गुवाहाटी में होगा. एमएस धोनी भी इसी मुकाबले में खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

    रोहित शर्मा को आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते देखा गया था. तीन मैचों की ODI सीरीज में वो केवल 61 रन बना पाए थे. उसके बाद 'हिटमैन' पहली बार कोई प्रतिस्पर्धात्मक मैच खेलते दिखेंगे. रोहित ने आईपीएल 2025 में 15 मैच खेलकर 418 रन बनाए थे. पिछले सीजन उनके बल्ले से 4 फिफ्टी निकली थीं. 

    दूसरी ओर एमएस धोनी अब सिर्फ IPL में ही खेलते हैं. पिछले सीजन में धोनी ने कुल 196 रन बनाए थे. आईपीएल 2025 में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उनका सर्वोच्च स्कोर 30 रन रहा था. पिछले सीजन की चैंपियन RCB के लिए विराट ने पूरे सीजन में 657 रन बनाए थे.

    यह भी पढ़ें:

    IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल

    Click here to Read More
    Previous Article
    घर बैठे शुरू करें ऑर्गेनिक मशरूम की खेती, कम लागत में होगी तगड़ी कमाई;जानिए पूरी प्रक्रिया
    Next Article
    IPL 2026 के सिर्फ 20 मैचों का शेड्यूल क्यों हुआ जारी? BCCI ने बताया कारण

    Related Sports Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment