SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IPL 2026 Awards Winners List: एक क्लिक में जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने अकेले जीते 5 पुरस्कार

    17 hours ago

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लगातार दूसरे साल आईपीएल की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है. फाइनल में बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया. एक दौर था जब RCB 17 सीजन में एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी, लेकिन रजत पाटीदार ने बेंगलुरू फ्रेंचाइजी की किस्मत पलट कर रख दी है.

    बेंगलुरू ने पूरे सीजन में अपना दबदबा बनाए रखा. पहले पॉइंट्स टेबल में टॉप किया, फिर क्वालीफायर 1 की चुनौती को आसानी से पार किया और अंतिम चुनौती यानी फाइनल में गुजरात टाइटंस को एकतरफा अंदाज में हराकर इतिहास रच दिया. मगर RCB के अलावा भी यह अन्य कई खिलाड़ियों के लिए एक यादगार सीजन रहा.

    यह सीजन वैभव सूर्यवंशी के भी नाम रहा, जो ऑरेंज कैप जीतने वाले इतिहास के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं अधिकांश सीजन भुवनेश्वर कुमार पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे चलते रहे, लेकिन अंत में कगिसो रबाड़ा ने बाजी मारी. वहीं वैभव सूर्यवंशी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने सीजन में 72 सिक्स लगाए. यहां देख लीजिए ऑरेंज कैप से लेकर पर्पल कैप और सुपर सिक्स समेत सभी अवॉर्ड विजेताओं की लिस्ट.

    IPL 2026 में सभी अवॉर्ड विजेताओं की लिस्ट

    चैंपियंस - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (20 करोड़)

    उपविजेता - गुजरात टाइटंस (12.5 करोड़)

    ऑरेंज कैप - वैभव सूर्यवंशी (10 लाख)

    पर्पल कैप - कगिसो रबाड़ा (10 लाख)

    प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड (फाइनल) - विराट कोहली

    मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन (MVP) - वैभव सूर्यवंशी (15 लाख)

    मोस्ट डॉट बॉल ऑफ द सीजन - मोहम्मद सिराज

    इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन - वैभव सूर्यवंशी (10 लाख)

    सुपर सिक्स अवॉर्ड - वैभव सूर्यवंशी (10 लाख)

    सुपर 4s अवॉर्ड - साई सुदर्शन (10 लाख)

    सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन - वैभव सूर्यवंशी

    कैच ऑफ द सीजन - मनीष पांडे

    फेयरप्ले अवॉर्ड - पंजाब किंग्स

    यह भी पढ़ें:

    RCB बनी 19वें सीजन की चैंपियन, फाइनल में गुजरात को हराकर जीता दूसरा खिताब; डिफेंड किया टाइटल

    Click here to Read More
    Previous Article
    Rajat Patidar Statement: RCB की खिताबी जीत के बाद विराट कोहली को लेकर ये क्या बोल गए कप्तान पाटीदार, कहा- 'हम उनके पास जाने में हिचकिचाते हैं क्योंकि...'
    Next Article
    'पिछले साल जैसा प्रेशर नहीं...', छक्का लगाकर विराट कोहली ने RCB को बनाया चैंपियन; फिर दिया बड़ा बयान

    Related Sports Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment