SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    ईरान ने जेरूसलम पर दागी मिसाइल, ईद के दिन अल-अक्सा मस्जिद के पास गिरी, Video

    20 hours ago

    ईद-उल-फितर के दिन जहां दुनिया भर के मुस्लिम देशों ने एक-दूसरे को बधाईयां दीं, वहीं दूसरी तरफ ईरान ने ईद के ही दिन जेरूसलममें एक मिसाइल दागी है. ईरान की यह मिसाइल जेरूसलम के अल-अक्सा मस्जिद से सिर्फ कुछ सौ मीटर की दूरी पर आकर गिरी. इस घटना के चलते सैकड़ों की संख्या में मुसलमानों को ओल्ड सिटी के बंद गेटों के बाहर ईद की नमाज अदा करनी पड़ी. पिछले 60 सालों में ऐसा पहली बार हुआ था जब लोगों को अंदर जाने से रोका गया.

    इजरायली विदेश मंत्रालय ने साझा किया वीडियो

    इस हमले को लेकर इजरायल ने शनिवार (21 मार्च, 2026) को कहा कि ईद-उल-फितर के दौरान ईरान की एक मिसाइल जेरूसलम में गिरी, जो मुसलमानों, ईसाइयों और यहूदियों के लिए सबसे पवित्र जगहों के बेहद करीब थी. इजरायल के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस हमले का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ‘ईद-उल-फितर के दौरान ईरान की एक मिसाइल जेरूसलम में गिरी, जो मुसलमानों, ईसाइयों और यहूदियों के सबसे पाक जगहों से सिर्फ कुछ सौ मीटर की ही दूरी पर थी. यही उस तथाकथित धार्मिक शासन वाले मुल्ला का असली चेहरा है.’

    शुक्रवार (19 मार्च, 2026) को हुए मिसाइल हमले से जेरूसलम के ओल्ड सिटी के अंदर एक पहाड़ी इलाके में बड़ा गड्ढ़ा बना गया और मलबा सड़क पर फैल गया. इससे पहले ईरानी मिसाइलों के आने की चेतावनी दी गई थी.

    इजरायली सेना ने आधिकारिक बयान में क्या कहा?

    इजरायल की सेना (IDF) ने इस मिसाइल हमले के बाद आधिकारिक बयान में कहा कि इसका असर टेंपल माउंट तक महसूस किया गया. जेरूसलम के ओल्ड सिटी में, टेंपल माउंट के पास ईरानी मिसाइल के टुकड़े गिरे. ईरानी शासन एक बार फिर साबित करता है कि वह बिना भेदभाव के हमले करता है. चाहे वह रिहायशी इलाका हो या कोई पवित्र स्थान. उसका इरादा सिर्फ इजरायल राज्य को तबाह करना है.

    ईरान युद्ध के चलते अल-अक्सा मस्जिद के पहुंचने के रास्ते बंद

    इजरायल ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध के कारण सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए जेरूसलम की अल-अक्सा मस्जिद तक पहुंचने के रास्ते को बंद कर दिया है. ऐसे में ईद जैसे पाक दिन पर भी नमाजियों ने ओल्ड सिटी के गेटों पर इकट्ठा होकर वहीं ईद की नमाज अदा की.

    यह भी पढ़ेंः 'जब अमेरिका-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त

    Click here to Read More
    Previous Article
    'एयरपोर्ट पर तैनात कर देंगे ICE एजेंट', सीनेट में पास नहीं हुआ फंडिंग वाला बिल तो बौखला उठे ट्रंप
    Next Article
    'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी

    Related World Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment