SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    होर्मुज पर बवंडर, यूएस-इजराइल धमकी का ईरान को नहीं डर, आखिर क्यों ट्रंप का ‘सरेंडर’?

    22 hours ago

    मिडिल ईस्ट में जारी जंग और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बनी स्थिति से पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट की स्थिति बन गई है. वहीं ईरान को धमकी देने वाले ट्रंप के तेवर भी अब ढीले पड़े हैं. अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने बुधवार (1 अप्रैल 2026) को कहा कि वैश्विक तेल आपूर्ति पर इस महीने मार्च की तुलना में दोगुना अधिक प्रभाव पड़ने की आशंका है. हालांकि ट्रंप ने संकेत दिया कि वह बिना किसी समझौते के भी कुछ ही हफ्तों में युद्ध समाप्त कर सकते हैं.

    ट्रंप ने दिए NATO से निकलने के संकेत

    ट्रंप ने धमकी भी दी है कि अगर यूरोपीय देश ईरान को होर्मुज स्ट्रेट पर मनमानी करने से रोकने में यूएस की मदद नहीं करते हैं तो अमेरिका NATO से बाहर निकलने पर विचार करेगा. ट्रंप ने ये भी कहा कि वह ईरान पर हमला जारी रखेंगे. वहीं ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि अगर भविष्य में दोबारा जंग न होने की गारंटी दी जाए तो उनका देश युद्ध खत्म करने के लिए तैयार है. ईरान ने अब खुद को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का गेटकीपर घोषित कर दिया है. 

    होर्मुज स्ट्रेट का गेटकीपर बना ईरान 

    ईरान के सांसद इब्राहिम अजीजी ने कहा कि हॉर्मुज स्ट्रेट अब पहले जैसा नहीं रहेगा. उनके मुताबिक अब यह रास्ता केवल उन देशों के लिए खुला होगा जो ईरान के नियमों का पालन करेंगे. उन्होंने दो टूक कहा कि ईरान का मेहमाननवाजी का दौर खत्म हो चुका है. इसका मतलब है कि इस रास्ते से जो भी जहाज गुजरेगा उससे ईरान मोटी रकम वसूलेगा. ईरान ने पहले कभी भी इस रास्ते का इस्तेमाल पैसे कमाने के लिए नहीं किया था.

    ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप हुए कंफ्यूज 

    ईरान के साथ यु्द्ध में अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह से कंफ्यूज नजर आ रहे हैं. पहले उन्होंने नाटो सहयोगियों से मदद मांगी फिर घोषणा कर दी कि अमेरिका को इस जंग में NATO की जरूरत नहीं है. फिर उन्होंने ईरान के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को तबाह करने की धमकी दी और फिर ऐसे हमलों को लगभग रातोंरात स्थगित कर दिया. ट्रंप के इस फैसले का सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब मजाक उड़ाया.

    टॉकिंग पॉइंट्स मेमो के संस्थापक जोश मार्शल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ब्लूस्काई’ पर पोस्ट कर कहा, 'यहां इतने टैको हैं कि एक न्यू मैक्सिकन रेस्तरां सीरीज शुरू की जा सकती है.' ट्रंप ऑलवेज चिकन्स आउट (टैको) हैशटैग पिछले साल तब गढ़ा गया था, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारी टैरिफ लगाने की धमकी दी थी और फिर पीछे हट गए थे.

    कुछ भी करके जंग खत्म करना चाहते ट्रंप

    कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम के प्रेस कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट करा कहा, 'टैको ट्यूजडे एक दिन पहले आ रहा है.' इस पोस्ट में मीडिया में आई उन खबरों का हवाला दिया गया है, जिनमें दावा किया गया है कि ट्रंप ने अपने सहयोगियों से कहा है कि वह होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोले बिना युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार हैं. ‘प्यू रिसर्च’ की ओर से किए गए एक सर्वे में पाया गया कि लगभग दस में से छह यानी 61 फीसदी अमेरिकी ईरान के साथ युद्ध को लेकर ट्रंप के रवैये से असहमत हैं. सर्वे से ये भी पता चला है कि 37 फीसदी लोग युद्ध के पक्ष में हैं. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    'ईरान के नए राष्ट्रपति ने की सीजफायर की डिमांड', जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, बताई अपनी शर्त
    Next Article
    युद्ध के बीच ईरान में सत्ता संघर्ष, IRGC ने अपने हाथों में लिया पूरा कंट्रोल, पेजेशकियान की पावर पर संकट?

    Related World Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment