SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Agriculture Budget 2026: बजट में खेती से कमाई बढ़ाने पर जोर, डेयरी-मुर्गी पालन से लेकर नारियल और चंदन तक बड़ी योजना

    1 month ago

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कृषि बजट 2026 में किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को मजबूत बनाने पर खास ध्यान दिया है. बजट भाषण में उन्होंने साफ कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ अनाज उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि खेती से जुड़े हर क्षेत्र को आगे बढ़ाना है. डेयरी, मुर्गी पालन, बागवानी और खास फसलों के जरिए किसानों को ज्यादा कमाई के मौके दिए जाएंगे.

    वित्त मंत्री ने कहा कि अगर खेती में उत्पादों की विविधता बढ़ाई जाए, तो न केवल किसानों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण इलाकों में रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे. इसी सोच के तहत बजट 2026 में खेती के पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ नए क्षेत्रों पर भी जोर दिया गया है.

    डेयरी और मुर्गी पालन पर बड़ा फोकस

    वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि डेयरी और मुर्गी पालन को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है. इन क्षेत्रों से लाखों किसान और छोटे परिवार जुड़े हुए हैं. सरकार चाहती है कि किसान दूध, अंडे और इससे जुड़े उत्पादों के जरिए स्थायी आमदनी कमा सकें. इसके लिए बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण और बाजार तक पहुंच बढ़ाने की बात कही गई है.

    वित्त मंत्री ने बताया कि नारियल के उत्पादन में भारत दुनिया में सबसे आगे है. देश में करीब 3 करोड़ लोग सीधे या परोक्ष रूप से नारियल की खेती और उससे जुड़े कामों पर निर्भर हैं. इसे देखते हुए सरकार ने नारियल क्षेत्र के लिए खास प्रस्ताव रखे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार मुख्य नारियल उत्पादक राज्यों में नई सुविधाएं स्थापित करेगी. इससे नारियल किसानों को बेहतर समर्थन मिलेगा और नारियल से जुड़े उत्पादों की गुणवत्ता और बिक्री दोनों में सुधार होगा. सरकार नारियल के मूल्यवर्धन यानी उससे बनने वाले तेल, रेशा और अन्य उत्पादों को भी बढ़ावा देगी.

    काजू और कोको को मिलेगी नई पहचान

    कृषि बजट 2026 में काजू और कोको को भी खास जगह दी गई है. इसके साथ ही निर्यात को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है. काजू और कोको से जुड़े उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए किसानों और उद्यमियों को सहायता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि चंदन की खेती को फिर से बढ़ावा दिया जाएगा. कृषि बजट 2026 में नॉर्थ ईस्ट राज्यों के लिए भी खास योजना रखी गई है. वित्त मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में बादाम और मूंगफली जैसी फसलों को आगे बढ़ाया जाएगा.

    यह भी पढ़ें: बिहार में बांस की खेती बनेगी कमाई का मजबूत जरिया, सरकार दे रही है 50 फीसदी सब्सिडी

    Click here to Read More
    Previous Article
    चंदन-काजू-कोको-अखरोट-बादाम और नारियल की खेती करने वालों को होगा फायदा, जानें सरकार से कैसे मिलेगी मदद?
    Next Article
    बिहार में बांस की खेती बनेगी कमाई का मजबूत जरिया, सरकार दे रही है 50 फीसदी सब्सिडी

    Related Agricultures Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment