SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    अब IPL 2026 में लखनऊ को कोई नहीं रोक पाएगा? LSG के साथ आए श्री गणेश; नया अपडेट शुभ भी और विजयी भी

    2 weeks ago

    IPL 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना नया लोगो जारी कर दिया है. भगवान श्री गणेश खुद LSG टीम के साथ आ गए हैं. जी हाँ, लखनऊ सुपर जायंट्स ने तीन शक्तिशाली प्रतीकों को एकसाथ लाकर लखनऊ और उत्तर प्रदेश का परिचय देने की कोशिश की है. लखनऊ टीम के पुराने लोगो में विंग्स (पंख) के बीच में बैट और बॉल हुआ करते थे.

    लखनऊ सुपर जायंट्स ने नए लोगो में तीन प्रतीक हैं, जो लखनऊ और उत्तर प्रदेश की संस्कृति को समाहित करते हैं. बाईं और दायीं तरफ पंख हैं, जो गरुड का प्रतीक हैं, बीच में ताज है जो बादशाहत और ताकत का प्रतीक है और बीच में हाथी, जो खुद साक्षात भगवान श्री गणेश जी की LSG टीम के साथ मौजूदगी को दर्शा रहे हैं.

    RPSG ग्रुप के वाइस चेयरमैन शास्वत गोयनका ने बताया कि यह नया लोगो पूरी LSG टीम की भावनाओं से जुड़ा है. उन्होंने इस नए लोगो को लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के फैंस की पहचान बताया, जो पहले दिन से इस टीम का समर्थन करते आए हैं. उन्होंने बताया कि गरुड़ टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित करेगा, बीच में मौजूद ताज (क्राउन) टीम के दृढ़ विश्वास और गौरव का प्रतीक है, वहीं हाथी इस क्षेत्र की ताकत का प्रतीक है.

    अब सोशल मीडिया अकाउंट्स से लेकर टीम की जर्सी, मर्चेंडाइज तक यही नया लोगो LSG टीम की नई पहचान होगा. भगवान श्री गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है, इसलिए वो जहां भी विराजमान होते हैं वह जगह अत्यंत शुभ मानी जाती है.


    अब तक IPL में लखनऊ टीम का प्रदर्शन

    लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने 2022 सीजन में आईपीएल में एंट्री मारी थी. केएल राहुल की कप्तानी में यह टीम IPL 2022 में प्लेऑफ तक गई थी, लेकिन एलिमिनेटर में RCB से हार गई थी. अगले सीजन लखनऊ टीम फिर से प्लेऑफ में पहुंची, लेकिन इस बार भी एलिमिनेटर में ही बाहर हो गई, इस बार मुंबई इंडियंस ने उसे बाहर किया.

    आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, क्योंकि टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही. 2025 में टीम को ऋषभ पंत के रूप में नया कप्तान मिला, लेकिन वो टीम की किस्मत नहीं बदल पाए. 2025 में भी LSG को सातवें स्थान से संतोष करना पड़ा. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    Watch: हाथ में बल्ला, फिर अचानक पिच पर खड़े होकर डांस करने लगे एमएस धोनी, वीडियो हुआ वायरल
    Next Article
    IPL 2026 के शेड्यूल पर आ गया बहुत बड़ा अपडेट, BCCI लेने वाला है ये फैसला; पूरी दुनिया होगी हैरान

    Related Sports Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment