SEARCH

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Long Island City

    -0.79°C

    Stormy
    4.12 km/h
    60%
    0.2h

    Latest

    IPL 2026: एमएस धोनी ने शुरू किया अभ्यास, 3 अप्रैल को चेन्नई का अगला मैच; जानें वापसी पर ताजा अपडेट

    MS Dhoni Return To Practice: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था. मैच में सीएसके को हार 8 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. इस मुकाबले में एमएस धोनी इंजरी के चलते चेन्नई की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन सके थे. अब माही की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया.  चेन्नई की तरफ से एक 28 मार्च को धोनी के बारे में एक अपडेट जारी करते हुए बताया गया था कि थाला करीब 2 हफ्तों तक टीम से बाहर रहेंगे. वह इस दौरान रिहैब से गुजरेंगे. लेकिन अब खुद चेन्नई की तरफ से एक वीडियो शेयर कर माही की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया.  धोनी की वीडियो से मिला संकेत  चेन्नई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें धोनी किट बैग के साथ मैदान में अभ्यास के लिए जाते हुए नजर आ रहे हैं. चलने के लिहाज से तो धोनी बिल्कुल ठीक नजर आ रहे हैं. वीडियो के कमेंट में लोगों ने पूछना शुरू कर दिया कि क्या धोनी की वापसी हो रही है?  Kodiyil Oruvan! 🦁💛#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/SuztJYGNzr — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 1, 2026 अभ्यास की तस्वीरें और वीडियो भी आई सामने वीडियो के अलावा धोनी के नेट्स में अभ्यास करने की कुछ तस्वीरें औ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आईं. इन तस्वीरों को देखकर भी फैंस यही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर किस तारीख को धोनी की वापसी होगी? हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि अभी धोनी की वापसी को लेकर कोई तारीख सामने नहीं आई है.  ~ MS DHONI IN THE PRACTICE SESSION. 💛🦁 pic.twitter.com/5LMqXaiGfT — Prabakaran (@Prabaofficial98) April 1, 2026 Lastest MS Dhoni practice session Video 🐐💛#MSDhoni pic.twitter.com/CsYby9D7Le — Manoj (@Jvm_Manoj) April 1, 2026 चेन्नई के अगले मैच  चेन्नई अपना दूसरा लीग मैच 03 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी. इसके बाद टीम का तीसरा लीग मैच 05 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होगा, जो बेंगलुरु के एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.  धोनी का आईपीएल करियर धोनी ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 278 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 242 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले हैं.    यह भी पढ़ें: LSG vs DC: दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप

    पूर्व पीएम शेख हसीना ने बांग्लादेश ट्रिब्यूनल से कहा- मौत की सजा को करें निरस्त, ट्रायल हो निष्पक्ष

    Sheikh Hasina News: पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश की अथॉरिटीज से अपील की है कि उन्हें पिछले साल सुनाई गई मौत की सजा को कानूनी रूप से निरस्त किया जाए. उन्होंने यह भी मांग की कि उनके खिलाफ चल रहा ट्रायल अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार और पूरी निष्पक्षता के साथ किया जाए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे. शेख हसीना की इस मांग को उनके समर्थक न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में जरूरी कदम बता रहे हैं, वहीं इस मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान आकर्षित किया है. ये भी पढ़ें: एक तरफ सीजफायर की गुजारिश का दावा करते रहे ट्रंप, दूसरी तरफ ईरान ने दिया ये बड़ा बयान

    LSG vs DC: दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप

    लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने IPL 2026 के अपने पहले मैच में ओपन किया. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में वह मिचेल मार्श के साथ पारी की शुरुआत करने आए, लेकिन मात्र 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. ये उनके और उनकी टीम के लिए दिल तोड़ने वाला था, क्योंकि वह कोई खराब शॉट खेलकर या किसी अच्छी गेंद पर आउट नहीं हुए थे, बल्कि वह बुरी किस्मत के चलते रन आउट हो गए. दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मुकेश कुमार ने तीसरा ओवर किया, इस ओवर की आखिरी गेंद खेलने के लिए मिचेल मार्श स्ट्राइक पर थे. मुकेश ने गेंद की, जिस पर मार्श ने सामने की तरफ शॉट खेला. गेंद हवा में थी, मुकेश ने कैच का मौका बना लेकिन गेंद हाथ से छूट गई. मार्श को तो जीवनदान मिल गया, लेकिन गेंद छूटकर सीधा विकेट पर जाकर लग गई. नॉन स्ट्राइक पर खड़े ऋषभ पंत क्रीज से आगे थे, वह रन आउट हो गए. RUN OUT DRAMA : Absolute bad luck for Rishabh Pant 😳💔Captain Rishabh Pant departs for 7 (9) in the most unfortunate way 😬Cricket can be brutal sometimes#IPL2026 #Pant #RunOut #DCvLSG #Delhicapitals #DC #LSG #cricket #IPLpic.twitter.com/2pIXLhw2zN — Anurag Singh (@anurag_ce) April 1, 2026 मैदान से पवेलियन लौटते हुए ऋषभ पंत के चेहरे पर निराशा के साथ गुस्सा भी देखा गया. पंत नए रोल में थे, ये हैरानी भरा था कि वह एडन मार्क्रम से पहले बल्लेबाजी करने उतरे. हालांकि बुरी किस्मत के कारण सस्ते में आउट हो गए. Rishabh Pant reaction after unfortunately run out dismissed in the non Strike. 💔 pic.twitter.com/9SH5OmqdVh — VinodCrick. (@we_knowd) April 1, 2026 141 पर ढेर हुई लखनऊ पंत के आउट होने के बाद आए एडन मार्क्रम भी 11 रन बनाकर आउट हो गए, उन्हें अक्षर पटेल ने बोल्ड किया. आयुष बदोनी खाता भी नहीं खोल पाए, निकोलस पूरन भी मात्र 8 ही रन बना पाए. मिचेल मार्श (35) और अब्दुल समद (36) ने महत्वपूर्ण पारी खेली. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम 141 रन पर सिमट गई. दिल्ली कैपिटल्स के लिए लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट लिए.

    LSG vs DC 1st Innings: पहले मैच में घर पर ही पस्त हुई लखनऊ, दिल्ली के सामने 141 रन पर ऑलआउट; एंगिडी-नटराजन चमके

    IPL 2026 LSG vs DC 1st Innings Report: आईपीएल 2026 के पांचवें लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें मैदान पर हैं. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में लखनऊ पहले बैटिंग करते हुए 18.4 ओवर में 141 रन पर ऑलआउट हुई. टीम के लिए अब्दुल समद ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 25 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 36 रन स्कोर किए. दिल्ली के लिए लुंगी एंगिडी और टी नटराजन ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट अपने नाम किए.  लखनऊ को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. टीम ने पहला विकेट सिर्फ 19 रन के स्कोर पर गंवा दिया था. इस दौरान टीम ने 3 ओवर खेल लिए थे. इसके आगे बढ़ते हुए लखनऊ ने पावरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 48 रन बोर्ड पर लगा लिए थे. टीम ने पावरप्ले के अगले ही ओवर में तीसरा विकेट गंवा दिया था. इस तरह लगातार विकेट गंवाना लखनऊ के लिए बड़ी मुश्किल बना.  लखनऊ की पारी का हाल  लखनऊ के लिए ओपनिंग पर उतरने वाले मिचेल मार्श सबसे बड़ा स्कोर करने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे. मार्श ने 28 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 35 रन स्कोर किए. टीम के लिए मैदान पर उतरे 11 बल्लेबाजों में 6 तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. किसी भी बल्लेबाज का क्रीज पर ज्यादा देर न टिक पाना लखनऊ के लिए मुसीबत बना और टीम 150 रन का टोटल भी पार नहीं कर सकी.  दिल्ली की शानदार गेंदबाजी  टीम के लिए सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाने वाले लुंगी एंगिडी और टी नटराजन ने क्रमश: 3.4 ओवर में 27 रन और 4 ओवर में 29 रन खर्चे. इसके अलावा कुलदीप यादव ने 2 विकेट अपने नाम किए. कुलदीप ने 4 ओवर में 31 रन खर्चे. बाकी कप्तान अक्षर पटेल ने 1 विकेट अपनी झोली में डाला. अक्षर ने 3 ओवर में 17 रन दिए. दिल्ली के किसी भी गेंदबाज ने 8 से ज्यादा की इकॉनमी से रन खर्च नहीं किए.   यह भी पढे़ं: LSG vs DC: दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप

    एक तरफ सीजफायर की गुजारिश का दावा करते रहे ट्रंप, दूसरी तरफ ईरान ने दिया ये बड़ा बयान

    West Asia Tensions: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने तेहरान की ओर से सीजफायर की गुजारिश किए जाने की बात कही थी. ईरान ने इसे पूरी तरह “आधारहीन और झूठा” करार दिया है. न्यूज़ एजेंसी Reuters के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सरकारी टेलीविजन के हवाले से स्पष्ट किया कि ट्रंप का यह दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है और इसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है. ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता परिवर्तन वाले दावे पर तीखा पलटवार किया है. ईरान ने तंज कसते हुए कहा कि ट्रंप “अप्रैल फूल” बना रहे हैं, क्योंकि किसी देश का राष्ट्रपति ट्वीट से नहीं बदलता. मुंबई स्थित ईरान के कांसुलेट जनरल ने स्पष्ट किया कि Masoud Pezeshkian पहले भी देश के राष्ट्रपति थे और अब भी वही पद पर हैं, यानी ईरान में किसी तरह का सत्ता परिवर्तन नहीं हुआ है. ईरान की इस प्रतिक्रिया से साफ है कि वह ट्रंप के दावों को पूरी तरह खारिज कर रहा है और इसे भ्रामक तथा राजनीतिक बयानबाजी मान रहा है. ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज दरअसल, इससे पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा था कि ईरान की “नई सत्ता” की ओर से उनसे युद्धविराम की अपील की गई है. हालांकि, ईरान में नेतृत्व में किसी बदलाव की पुष्टि नहीं हुई है, जिससे इस दावे पर और सवाल उठने लगे हैं. ट्रंप ने यह भी कहा था कि उन्होंने ईरान से कहा है कि यदि Strait of Hormuz को फिर से खोल दिया जाता है, तो अमेरिका इस प्रस्ताव पर विचार कर सकता है. वहीं, ईरान के इस कड़े खंडन के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ता नजर आ रहा है. वॉर खत्म करने के संकेत दूसरी ओर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने मंगलवार को Al Jazeera को दिए इंटरव्यू में साफ संकेत दिया कि ईरान युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि किसी भी देश को ईरान की जनता से धमकाने के लहजे में बात नहीं करनी चाहिए. इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान युद्ध को जल्द खत्म किया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर अमेरिका दोबारा वापसी भी कर सकता है. जब Reuters ने उनसे पूछा कि युद्ध कब तक समाप्त होगा, तो उन्होंने कहा कि इसकी कोई निश्चित समयसीमा बताना संभव नहीं है. ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी कार्रवाई के बाद अब ईरान की परमाणु क्षमता काफी हद तक कमजोर हो चुकी है और वह परमाणु शक्ति बनने की स्थिति में नहीं है. हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि हालात कब सामान्य होंगे, इसे लेकर अभी स्पष्ट समय तय नहीं किया जा सकता. गौरतलब है कि United Kingdom, Spain और France जैसे कई सहयोगी देशों ने इस युद्ध में United States का साथ देने से इनकार कर दिया है. इस पर ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिन देशों को तेल संकट का सामना करना पड़ रहा है, वे या तो अमेरिका से तेल खरीदें या फिर “हिम्मत दिखाकर” Strait of Hormuz से खुद लेकर आएं. ये भी पढ़ें: 'ईरान के नए राष्ट्रपति ने की सीजफायर की डिमांड', जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, बताई अपनी शर्त

    पाकिस्तान का फाल्स फ्लैग नैरेटिव एक्टिव, अखबार-टीवी चैनल और सोशल मीडिया पर शुरू किया भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा

    बीते 48 घंटे से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और पाकिस्तानी सेना की X कोर इकट्ठा नैरेटिव चला रहे हैं कि भारत में फिर से एक आतंकी हमला हो सकता है. इतना ही नहीं, आईएसआई अफवाह फैला रही है कि इसे खुद भारत करवाएगा, जिसमें भारत की जेलों में बंद पाकिस्तानी नागरिकों का इस्तेमाल किया जाएगा. आईएसआई और पाकिस्तानी सेना की X कोर भारत के खिलाफ ये नैरेटिव सोशल मीडिया, डॉन जैसे अखबारों और जियो न्यूज़ जैसे टीवी चैनलों के ज़रिए चला रही है. यह सब कुछ पहलगाम आतंकी हमले के एक साल पूरे होने से पहले पाकिस्तान की तरफ से किया जा रहा है. एबीपी न्यूज़ के हाथ लगी खुफिया जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के डायरेक्टर जनरल-मीडिया (DG-M) मेजर जनरल मुहम्मद मुश्ताक अली ने ये प्रोपेगेंडा ड्राफ्ट करके पाकिस्तानी अखबार डॉन और टीवी चैनल जियो न्यूज़ में प्लांट किया था, जिसके बाद जैसे ही डॉन अखबार ने अपनी वेबसाइट पर ISI का 'फाल्स फ्लैग' का फर्जी प्रोपेगेंडा छापा, पाकिस्तानी सेना के X कोर के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एमर एहसान नवाज़ और ISPR के डायरेक्टर जनरल-ब्रावो (DG-B) मेजर जनरल जुल्फ़िकार अली भट्टी ने अपनी टीम के ज़रिए सोशल मीडिया पर ये प्रोपेगेंडा फर्जी बॉट अकाउंट्स और एफिलिएटेड हैंडल्स से फैलाना शुरू कर दिया. पाकिस्तान का फाल्स फ्लैग प्रोपेगेंडा  भारतीय खुफिया एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, ये पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने 'फाल्स फ्लैग' प्रोपेगेंडा फैलाना शुरू किया है. पिछले साल पहलगाम हमले से ठीक 23 दिन पहले पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने इसी तरह का प्रोपेगेंडा फैलाना शुरू किया था, जिसका इस्तेमाल पाकिस्तानी सेना और हुकूमत ने खुद के द्वारा करवाए गए आतंकी हमले से अपना पल्ला झाड़ने के लिए किया था, लेकिन अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकी जैसे ही जुलाई में मारे गए और तीन में से दो आतंकियों का पाकिस्तानी शिनाख्ती कार्ड (CNIC) सामने आया वैसे ही पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा ध्वस्त हो गया. ऐसे में इस बार पाकिस्तान ने फिर से पुरानी रणनीति का इस्तेमाल नए झूठ के साथ किया है. जम्मू-कश्मीर में छिपे हैं 40 से ज्यादा आतंकी! सूत्रों के मुताबिक, पिछले एक साल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद से खुफिया एजेंसियों की पुख्ता इंटेलिजेंस के आधार पर भारतीय सेना 34 पाकिस्तानी आतंकियों को मार चुकी है, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का सबसे पुराना ग्रुप भी शामिल है. हालांकि अभी भी जम्मू कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के 40 से ज़्यादा आतंकी छिपे हुए हैं. ऐसे में पाकिस्तान और उसके आतंकी संगठनों की हर एक हरकत पर भारतीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों की नज़र है. साथ ही जिस तरह से बीते 2 महीने में ISI के सेक्टर कमांडर पंजाब ब्रिगेडियर रिजवान शरीफ ने लश्कर और जैश के कमांडरों के साथ मुलाकातें की हैं, इसकी भी भारतीय खुफिया एजेंसी को जानकारी है. 

    'मैं IPL 2026 नहीं खेल रहा क्योंकि मुझे...', PSL में खेल रहे एडम जाम्पा ने दिया बड़ा बयान

    इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण जारी है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी खेल रहे हैं. एडम जाम्पा इस बार आईपीएल नहीं खेल रहे हैं, उन्होंने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि उन्होंने खुद ही जारी संस्करण से हटने का फैसला किया था. ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर को लगता है कि उन्हें सही कीमत नहीं मिलती. बता दें कि वह अभी पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे हैं. एडम जाम्पा ने क्या कहा ARY पॉडकास्ट में बोलते हुए जाम्पा ने कहा कि अन्य खिलाड़ियों के मुकाबले उन्हें उनकी प्रतिभा के हिसाब से पैसे नहीं मिलते. इसके आलावा उन्होंने लीग की अवधि को भी हटने के पीछे की वजह बताया. उन्होंने कहा, "मैंने इस साल आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया, क्योंकि मुझे वह पैसा नहीं मिल रहा था जो अन्य हुनर ​​वालों को मिलता है. आईपीएल में जितना समय लगता है, उसे देखते हुए यह मुझे इसमें खेलना कोई समझदारी भरा फैसला नहीं लगा." 34 वर्षीय एडम जाम्पा को पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा था. ये उनकी आईपीएल में सबसे अधिक सैलरी थी, इससे पहले वह 3 टीमों के लिए खेल चुके हैं लेकिन किसी भी संस्करण में सभी मैच नहीं खेल पाए. आईपीएल में वह प्रभावित नहीं कर पाए. 2016 में उन्होंने आईपीएल डेब्यू किया, पहले सीजन राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने 5 मैचों में 12 विकेट लिए. 2017 में उन्होंने 6 मैचों में 7 विकेट लिए थे. 2020 में जाम्पा आरसीबी के लिए खेले, इस सीजन उन्होंने 3 मैचों में 2 विकेट लिए. 2023 में वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले और 6 मैचों में 8 विकेट लिए. 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उन्हें सिर्फ 2 ही मैच में मौका मिला, जिसमें उनके नाम 2 विकेट रहे. PSL 2026 में खेल रहे हैं जाम्पा एडम जाम्पा पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स की टीम के लिए खेल रहे हैं, जिसके कप्तान उनके ही हमवतन डेविड वार्नर हैं. कराची किंग्स ने उन्हें 4.5 करोड़ रुपये में खरीदा था (भारतीय मुद्रा में लगभग 1.51 करोड़ रुपये). जाम्पा ने बताया कि उन्होंने कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का मन बनाया था, लेकिन फिर पाकिस्तान सुपर लीग से ऑफर आया और उन्होंने खेलने का फैसला किया.

    WWDC 2026 में Apple करेगी बड़ा धमाका! iOS 27 के आएंगे ये 5 जबरदस्त अपग्रेड, Siri में मिलेगी ये नई सुविधा

    WWDC 2026 Apple iOS 27 Update: काफी समय से चर्चा में रही Apple की नई और ज्यादा स्मार्ट Siri अब आखिरकार बड़े बदलाव के साथ सामने आ सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी iOS 27 में Siri को पूरी तरह अपग्रेड कर उसे एक एडवांस AI टूल बनाने की तैयारी कर रही है. इस बार सिर्फ छोटे सुधार नहीं बल्कि कई बड़े फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. Google Gemini से मिलेगी ताकत Apple ने इस साल Google के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया था जिसके तहत Gemini AI को Siri और Apple Intelligence फीचर्स में जोड़ा जाएगा. संभावना है कि WWDC 2026 में इस साझेदारी का असर पहली बार साफ दिखाई देगा. बताया जा रहा है कि Google ने Apple के लिए खास AI मॉडल तैयार किया है जो Gemini 3 के स्तर का हो सकता है. इससे Siri पहले से कहीं ज्यादा समझदार और तेज हो जाएगी. Siri का अलग ऐप भी आ सकता है रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple एक नई स्टैंडअलोन Siri ऐप पर काम कर रहा है. यह ऐप दूसरे AI चैटबॉट्स की तरह काम कर सकती है. यूजर्स इसमें वॉइस मोड को ऑन या ऑफ कर सकेंगे और फोटो या डॉक्यूमेंट भी अपलोड कर पाएंगे. साथ ही, चैट हिस्ट्री देखने और पुराने बातचीत को सर्च करने का ऑप्शन भी मिल सकता है. अब Siri करेगी आपके काम खुद नई Siri सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि यह एक AI एजेंट की तरह काम करेगी. यह iPhone और Mac के कई फीचर्स को कंट्रोल कर सकेगी और आपकी जरूरत के हिसाब से जवाब देगी. जैसे मैसेज, नोट्स और ईमेल से जानकारी लेकर पर्सनलाइज्ड सुझाव देना. इसके अलावा, यह ऐप्स के अंदर जाकर काम भी पूरा कर सकेगी, वेब सर्च कर पाएगी और खबरें भी दिखा सकेगी. Spotlight की जगह ले सकती है Siri Apple अपने मौजूदा सर्च सिस्टम Spotlight को हटाकर उसकी जगह Siri को देने की योजना बना रहा है. इसका मतलब है कि आने वाले समय में फोन के अंदर सर्च करने का पूरा तरीका बदल सकता है और Siri ही आपका मेन सर्च टूल बन सकती है. अब कई AI चैटबॉट्स का मिलेगा सपोर्ट अभी Siri में ChatGPT का इस्तेमाल होता है लेकिन iOS 27 के साथ यह बदल सकता है. Apple एक नया Extension System ला सकता है जिसके जरिए यूजर्स अलग-अलग AI चैटबॉट्स जैसे Claude, Gemini या Grok को Siri के साथ इस्तेमाल कर पाएंगे. इसके लिए एक खास AI App Store जैसा सेक्शन भी दिया जा सकता है जहां से यूजर्स नए AI टूल्स जोड़ सकेंगे. कब होगा लॉन्च? Apple इन सभी नए फीचर्स का ऐलान जून 2026 में होने वाले WWDC इवेंट में कर सकता है. हालांकि, यूजर्स को ये अपडेट iOS 27 के साथ मिलेगा जो आमतौर पर सितंबर में नए iPhone लॉन्च के साथ जारी किया जाता है. अगर ये सभी अपडेट आते हैं तो Siri सिर्फ एक वॉइस असिस्टेंट नहीं रहेगी बल्कि एक पावरफुल AI साथी बन जाएगी जो आपके रोजमर्रा के काम आसान कर सकेगी. यह भी पढ़ें: IPL 2026 फ्री में देखना है? ये हैं सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान जिनमें मुफ्त मिलता है JioHotstar का सब्सक्रिप्शन

    'ईरान के नए राष्ट्रपति ने की सीजफायर की डिमांड', जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, बताई अपनी शर्त

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जंग के बीच बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि ईरान के 'नए राष्ट्रपति' ने उनसे संपर्क किया है और सीजफायर की घोषणा करने की गुजारिश की है. हालांकि ट्रंप ने सीजफायर के लिए अपनी शर्त रखी है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ सोशल पर लिखा, 'ईरान के नए शासन के राष्ट्रपति जो पहले वालों की तुलना में कहीं कम कट्टर और कहीं अधिक बुद्धिमान हैं, उन्होंने अभी-अभी संयुक्त राज्य अमेरिका से सीजफायर के लिए अपील की है.' अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीजफायर की अपनी शर्त बताते हुए कहा कि हम इस पर तभी सोच-विचार करेंगे, जब होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से खुला, स्वतंत्र और सुरक्षित हो जाएगा. तब तक हम ईरान को तबाह करते रहेंगे या फिर जैसा कहा जाता है कि हम उसे वापस 'पाषाण युग' में धकेल देंगे.' ईरान ने खारिज किया ट्रंप का दावा जैसे ही ट्रंप ने दावा किया, वैसे ही ईरान की ओर से इसको खारिज कर दिया गया. अलजजीरा के मुताबिक, ईरान रिवोल्यूशनी गार्ड कोर्प्स (IRGC) ने ट्रंप के दावे पर कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के बेतुके बयान और कार्यशैली से होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुलेगा. IRGC ने कहा, 'होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति पूरी तरह से उसके नियंत्रण में है और अमेरिकी राष्ट्रपति के बेतुके प्रदर्शनों से इसे देश के दुश्मनों के लिए नहीं खोला जाएगा.' ट्रंप ने इससे पहले कहा था कि वो 2-3 हफ्तों में ईरान के खिलाफ युद्ध को खत्म कर देंगे. उसके बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के नए राष्ट्रपति ने सीजफायर की मांग की है. हालांकि ट्रंप ने साफ नहीं किया है कि वो नई रिजीम में राष्ट्रपति किसे कह रहे हैं.   ट्रंप का दावा- ईरान में हम सत्ता परिवर्तन कर चुके ट्रंप ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में बताया कि वो अगले कुछ ही दिनों में ईरान छोड़ देंगे. उन्होंने ईरान के यूरेनियम संवर्द्धन पर कहा कि उसके बारे में हमें ज्यादा फिक्र नहीं है क्योंकि हम उस पर सैटेलाइट से भी निगाह रख सकते हैं. इसके अलावा ट्रंप ने यूरोप को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि अमेरिका नाटो से बाहर करने के लिए गंभीरता से विचार कर रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि ईरान के पास परमाणु बम नहीं रहेगा और न ही अब वो परमाणु हथियार रखना चाहते हैं. 

    LSG vs DC Live Score: दिल्ली की उम्मीद जगी, ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी; 142 का लक्ष्य

    इंडियन प्रीमियर लीग में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जा रहा है. DC के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स 141 रनों पर ढेर हो गई. लखनऊ के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया, ऋषभ पंत (7) दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए. मार्क्रम (11) को अक्षर पटेल ने बोल्ड किया, आयुष बदोनी खाता नहीं खोल पाए और निकोलस पूरन 8 रन बनाकर लुंगी एनगिडी का शिकार हुए. टीम के लिए मिशेल मार्श (35) और अब्दुल समद (36) ने महत्वपूर्ण पारी खेली. 141 पर ढेर LSG (हाइलाइट्स) मिचेल मार्श और ऋषभ पंत ने पारी की शुरुआत की थी, लेकिन कप्तान पंत (7) दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए. वह नॉन स्ट्राइक पर खड़े थे, मार्श द्वारा खेला गया एक शॉट गेंदबाज के हाथ से लगकर स्टंप पर जाकर लग गया. इसके बाद एडन मार्क्रम 11 रन बनाकर आउट हो गए, उन्हें अक्षर पटेल ने बोल्ड किया. आयुष बदोनी आज खाता भी नहीं खोल पाए. वहीं विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन आज सिर्फ 8 रन बना पाए, उन्हें लुंगी एनगिडी ने बोल्ड किया.  मार्श ने 28 गेंदों में 35 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके लगाए. अब्दुल समद ने 1 छक्का, 3 चौकों की मदद से 25 गेंदों में 36 रन बनाए. इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए शाहबाज अहमद 16 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद रहे. लखनऊ की पूरी टीम 18.4 ओवरों में 141 रन पर ऑलआउट हो गई. दिल्ली के लिए लुंगी एनगिडी ने 3.4 ओवरों में 27 रन देकर 3 विकेट लिए. टी नटराजन ने 4 ओवरों में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए. कुलदीप यादव को 2 और अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला. लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11  एडन मार्क्रम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्खिया, प्रिंस यादव. दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11  केएल राहुल, पथुम निसांका, नितीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार. LSG vs DC हेड टू हेड लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स अभी तक कुल 7 बार आमने सामने हुई है. 4 बार दिल्ली और 3 बार लखनऊ जीती है. लखनऊ का दिल्ली के सामने सबसे बड़ा स्कोर 209 रनों का है. 211 रन दिल्ली का लखनऊ के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर है. इकाना स्टेडियम पिच रिपोर्ट इकाना स्टेडियम पर गेंदबाजों को मदद मिलती है, यहां बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं रहता. धीमी गेंदबाजी यहां असरदार रहती है, ऐसे में स्पिनर्स का रोल आज महत्वपूर्ण होगा. दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल, कुलदीप यादव इसका फायदा उठाना चाहेंगे. लखनऊ के लिए दिग्वेश सिंह राठी अहम रोल निभा सकते हैं. अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 200 तक पहुंच जाए तो लक्ष्य को चेज करना भी यहां आसान नहीं होगा. लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वॉड ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडन मार्करम, अब्दुल समद, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, आयुष बदोनी, दिग्वेश सिंह राठी, मैथ्यू ब्रीट्जके, जोश इंग्लिस, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, एनरिक नॉर्खिया, शाहबाज अहमद, अक्षत रघुवंशी, , अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी. दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, डेविड मिलर, विप्रज निगम, नितीश राणा, करुण नायर, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, माधव तिवारी, पथुम निसांका, साहिल पारख, त्रिपुराना विजय, अजय जादव मंडल, कुलदीप यादव, दुष्मंता चमीरा, काइल जैमीसन, आकिब नबी दार.

    होर्मुज पर बवंडर, यूएस-इजराइल धमकी का ईरान को नहीं डर, आखिर क्यों ट्रंप का ‘सरेंडर’?

    मिडिल ईस्ट में जारी जंग और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बनी स्थिति से पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट की स्थिति बन गई है. वहीं ईरान को धमकी देने वाले ट्रंप के तेवर भी अब ढीले पड़े हैं. अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने बुधवार (1 अप्रैल 2026) को कहा कि वैश्विक तेल आपूर्ति पर इस महीने मार्च की तुलना में दोगुना अधिक प्रभाव पड़ने की आशंका है. हालांकि ट्रंप ने संकेत दिया कि वह बिना किसी समझौते के भी कुछ ही हफ्तों में युद्ध समाप्त कर सकते हैं. ट्रंप ने दिए NATO से निकलने के संकेत ट्रंप ने धमकी भी दी है कि अगर यूरोपीय देश ईरान को होर्मुज स्ट्रेट पर मनमानी करने से रोकने में यूएस की मदद नहीं करते हैं तो अमेरिका NATO से बाहर निकलने पर विचार करेगा. ट्रंप ने ये भी कहा कि वह ईरान पर हमला जारी रखेंगे. वहीं ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि अगर भविष्य में दोबारा जंग न होने की गारंटी दी जाए तो उनका देश युद्ध खत्म करने के लिए तैयार है. ईरान ने अब खुद को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का गेटकीपर घोषित कर दिया है.  होर्मुज स्ट्रेट का गेटकीपर बना ईरान  ईरान के सांसद इब्राहिम अजीजी ने कहा कि हॉर्मुज स्ट्रेट अब पहले जैसा नहीं रहेगा. उनके मुताबिक अब यह रास्ता केवल उन देशों के लिए खुला होगा जो ईरान के नियमों का पालन करेंगे. उन्होंने दो टूक कहा कि ईरान का मेहमाननवाजी का दौर खत्म हो चुका है. इसका मतलब है कि इस रास्ते से जो भी जहाज गुजरेगा उससे ईरान मोटी रकम वसूलेगा. ईरान ने पहले कभी भी इस रास्ते का इस्तेमाल पैसे कमाने के लिए नहीं किया था. ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप हुए कंफ्यूज  ईरान के साथ यु्द्ध में अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह से कंफ्यूज नजर आ रहे हैं. पहले उन्होंने नाटो सहयोगियों से मदद मांगी फिर घोषणा कर दी कि अमेरिका को इस जंग में NATO की जरूरत नहीं है. फिर उन्होंने ईरान के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को तबाह करने की धमकी दी और फिर ऐसे हमलों को लगभग रातोंरात स्थगित कर दिया. ट्रंप के इस फैसले का सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब मजाक उड़ाया. टॉकिंग पॉइंट्स मेमो के संस्थापक जोश मार्शल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ब्लूस्काई’ पर पोस्ट कर कहा, 'यहां इतने टैको हैं कि एक न्यू मैक्सिकन रेस्तरां सीरीज शुरू की जा सकती है.' ट्रंप ऑलवेज चिकन्स आउट (टैको) हैशटैग पिछले साल तब गढ़ा गया था, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारी टैरिफ लगाने की धमकी दी थी और फिर पीछे हट गए थे. कुछ भी करके जंग खत्म करना चाहते ट्रंप कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम के प्रेस कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट करा कहा, 'टैको ट्यूजडे एक दिन पहले आ रहा है.' इस पोस्ट में मीडिया में आई उन खबरों का हवाला दिया गया है, जिनमें दावा किया गया है कि ट्रंप ने अपने सहयोगियों से कहा है कि वह होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोले बिना युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार हैं. ‘प्यू रिसर्च’ की ओर से किए गए एक सर्वे में पाया गया कि लगभग दस में से छह यानी 61 फीसदी अमेरिकी ईरान के साथ युद्ध को लेकर ट्रंप के रवैये से असहमत हैं. सर्वे से ये भी पता चला है कि 37 फीसदी लोग युद्ध के पक्ष में हैं.